फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से हुई मटौर के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 58 स्थित मटौर गांव में शिव-शनि मंदिर में सोमवार को धूमधाम से भगवान श्री गणेश, शनिदेव, हनुमान एवं मां पार्वती की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व गांव में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दौराला क्षेत्र के गांव मटौर के शिव-शनि मंदिर में हुई भगवान की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व सुबह नौ बजे महिलाओं और ग्रामीणों द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने जमकर नृत्य किया और अबीर गुलाल उड़ाया। शोभायात्रा का गांव में विभिन्न जगह जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद विधि-विधान से हवन पूजन कर प्राण-प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम के दौरान भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं, भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कमेटी के सदस्य दीपक चौहान, मुकेश माडू, सोनू मुखिया, अरविंद चौहान, नरेश चौहान, शिवराज चौहान, अंकित चौहान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
शोभायात्रा में झूमे भक्त, भंडारे का आयोजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें