माछरा। क्षेत्र के गांव डेरियो रछौती में ग्रामीणों की शिकायत पर उप कृषि निदेशक वहां पहुंचे और प्राइमरी स्कूल में बैठकर बिंदुवार शिकायतों की समीक्षा की।
ब्लॉक माछरा क्षेत्र के गांव डेरियो रछौती के करीब एक दर्जन लोगों ने शपथ पत्र देकर मंडलायुक्त मेरठ से पाठशालाओं के शौचालय, सोलर लाइट एवं नाली के चैनर की शिकायत की थी। मंडलायुक्त मेरठ डा. प्रभात कुमार एवं डीएम मेरठ ने इसकी जांच उप कृषि निदेशक सुरेन्द्र सिंह चौधरी की सौंपी। इस पर उप कृषि निदेशक मेरठ मंडल गांव डेरियो रछौती पहुुंचे। उन्होंने प्राइमरी पाठशाला में बने शौचालयों की जांच की। बताया कि शौचालयों का निर्माण जारी है तथा गांव में 40 सोलर लाइट लग पाई हैं। वहीं, नालियों पर चैनर भी लगे हैं। गांव के कुछ शिकायतकर्ताओं से ही वार्ता हो सकी है। इस दौरान विक्रांत त्यागी, ग्राम प्रधान रमेश चंद भारती, गुलजार, जगवीर आदि मौजूद रहे।