फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानो को कम गन्ना पर्चियां मिलने पर किसानो ने किया गन्ना प्रबंधक का घेराव।

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। किसानों ने गन्ना पर्चियां कम मिलने एवं गन्ने का एग्रीमेंट चालू करने की मांग को लेकर रविवार को नंगलामल शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक का घेराव किया है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही गन्ने का एग्रीमेेंट नहीं किया गया तो वे गन्ना मंत्री से शिकायत करेंगे। गन्ना मूल्य के शीघ्र भुगतान की भी मांग की।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष इरफान राधना के नेतृत्व में किसान नंगलामल शुगर मिल पहुंचे। उन्होंने गन्ना प्रबंधक से मिलकर पर्चियां कम आने के कारण ईख खेतों में खड़ी होने की शिकायत की। इरफान राधना का कहना है कि गन्ना पर्चियों की कमी के कारण ही गेहूं की बुवाई भी कम हो पाई है। यदि किसान गन्ना कोल्हू पर नहीं बेचते तो गेहूं की बुआई बिल्कुल नहीं हो पाती। किसानों के पास अधिक गन्ना है और उन्हें कम पर्चियां मिल रही हैं। इसलिए गन्ने का एग्रीमेंट करके किसानों को शीघ्र अधिक पर्चियां दी जाएं। एग्रीमेंट पर गन्ना प्रबंधक से संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर किसानों ने चेतावनी दी कि वे इसकी शिकायत प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा से करेंगे। किसानों ने गन्ना मूल्य का भुगतान बढ़ाने की मांग की। जिससे किसान रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकें तथा गेहूं बुआई करके खाद एवं कीटनाशक आदि डाल सकें। इस दौरान राशिद, परवेज, फुरकान, इमरान, बाबू आदि किसान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें