स्कूल में हुआ यूपी दिवस पर आयोजन
सरधना। अलीपुर स्थित कुसुम इंटरनेशनल एकेडमी में बुधवार को यूपी दिवस मनाया गया। इस मौके पर एकेडमी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में यूपी और विकास से संबधित जानकारी बच्चों को दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. आसिफ खान ने बच्चों को प्रदेश के बारे में बताया। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों को प्रधानाचार्य डॉ. आसिफ खान के द्वारा प्रमाण पत्र भी बांटे गये। इस मौके पर अमरेश तोमर, नीलम, प्रियंका शर्मा, शशि शर्मा, शुभम, जुगनू, राहुल आदि शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
युवक के साथ मारपीट
सरधना। रार्धना निवासी प्रदीप कुमार पुत्र दासे राम ने बुधवार को थाने पहुंचकर पड़ोसी युवक पर मारपीट का आरोप लगाया। प्रदीप ने बताया कि उसका पड़ोसी आये दिन उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। थाना पुलिस ने शिकायती पत्र पर मामले की जांच कराने का प्रदीप को आश्वासन दिया।