फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कृषक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि हम अपने मत से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं चेयरमैन, प्रधान आदि का चुनाव करते हैं। विशिष्ठ अतिथि के रूप में तहसीलदार अमित कुमार भारतीय ने मतदान की महत्ता एवं उपयोगिता बताई। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विचार रखे। डा. मेघराज सिंह, शिक्षक नेता नरेश पाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद उनको अतिथियों ने स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कॉलेज प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, नरेश पाल, डॉ. मेघराज सिंह, डॉ. वीरेंद्र गांधी, विजय सिंह एवं वर्षा राणा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान लिपिक प्रसोत कुमार, रामपाल सिंह तोमर, सचिन मलिक आदि थे।

एनएसएस शिविर 23 को
मवाना। एएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. अतुल कुमार गोयल ने बताया कि महाविद्यालय में एनएसएस की दोनों इकाई के स्वयंसेवकों का एक दिवसीय शिविर 23 जनवरी को होगा।
विज्ञापन


दुकान से बैटरी चोरी
फलावदा। कस्बे के नैडू रोड निवासी शाबान पुत्र लियाकत अली की इन्वर्टर और बैटरी की दुकान है। शाबान ने बताया कि शुक्रवार को उसकी दुकान बंद थी। रात्रि में चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर 34 बैटरी चोरी कर ली। जिससे उसको करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें