फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी उ0प्र0संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वधान में व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना।
विज्ञापन

नगर के व्यापारियों ने शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में एसडीएम राकेश कुमार सिंह को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें बाट माप विभाग पर अवैध वसूली करने और उससे निजात दिलाने के साथ ही व्यापारियों के दो लाख रुपये की कर्ज माफी समेत कई अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने एसडीएम राकेश कुमार सिंह से मुलाकात की। उसमें नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई। वहीं, गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने पर जोर दिया। नगर में जगह-जगह टूटी सड़कें ओर फटी पाइप लाइन दुरुस्त कराने की मांग की। सरधना नगर में बैंकों के बाहर अवैध रूप से होने वाली पार्किंग को बंद कराने की मांग तथा वाहनों को सड़क से अन्य स्थान पर खड़ा कराने की मांग की। नगर में रोडवेज बस अड्डे एवं फायर स्टेशन बनवाने की मांग की। मंडी समिति में रोडवेज बसों को खड़ा कराने की व्यवस्था कराने की मांग की। व्यापारिक आयोग के गठन कराने की आवश्यकता बताई। व्यापारियों के दो लाख रुपये तक की कर्ज माफी की मांग की। बाट माफ विभाग द्वारा व्यापारियों से की जानी वाली अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की। नगर में मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में वीरेंद्र चौधरी, ललित गुप्ता, साबिर सलमानी, शैलेंद्र कुमार, इरशाद खां, राजकुमार, रविंद्र बंसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के कार्यकर्ता एसडीएम से मिले
व्यापारियों ने ग्यारह सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें