अमर उजाला ब्यूरो
लावड़।
नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को लखनऊ से आई टीम ने रिकार्ड की जांच की। रिपोर्ट में सबकुछ ठीक मिला। टीम ने रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही।
नगर पंचायत स्वच्छ सर्वेक्षण रेंकिंग में भाग ले रही है। इसके लिए नगर पंचायत का हर घर खुले में शौच मुक्त करा दिया गया है। नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है। अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ से आयी टीम में अरविंद ने नगर पंचायत की फाइलों की जांच की। यहां सब कुछ ठीक पाया। अरविंद ने बताया कि वह जांच रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को लखनऊ से दोबारा टीम आएगी और कस्बे के लोगों से बातचीत करने के साथ एप की स्थिति की भी जांच करेगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सांत्वना
लावड़। कस्बे के पत्रकार मुकेश कौशिक के पिता जगमोहन शर्मा सेवानिवृत्त प्रवक्ता शिक्षा के निधन पर उनके परिवार को सांत्वना देने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संजीव बालियान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का भी आश्वासन दिया। इस दौरान कृष्ण गोपाल शर्मा, सोनू शर्मा, राहुल, मेजर तेवतिया, नवीन, प्रदीप प्रधान चिंदौड़ी, पंडित चंद्रकांत शर्मा, सोनू, आदि मौजूद रहे।