फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आश्वासन बिना चेतावनी उठा लिया धरना।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर धरना देकर चर्चाओं में रहने वाले किसान शौकीन गुर्जर ने बृहस्पतिवार को बिना किसी आश्वासन समिति पर चल रहा धरना बृहस्पतिवार को खत्म कर दिया। वहीं, बिना पूर्व चेतावनी के गन्ना समिति सचिव की कुर्सी पर बैठने के मामले में शौकीन गुर्जर पर एक बार फिर से कार्रवाई हो सकती है। सचिव अनिल कुमार का कहना है अभी तो वे बाहर हैं आकर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि किसानों की समस्याओं को लेकर शौकीन गुर्जर बीते दो दिन से समिति में धरना दे रहे थे। बुधवार को बिना किसी पूर्व सूचना के समिति सचिव का कमरा खाली देख उसमें जाकर कुर्सी पर आसीन हो गए थे। इस मामले में गन्ना समिति सचिव अनिल कुमार का कहना है कि वे सुबह के समय स्वयं अपने कार्यालय में उपस्थित थे। उनसे मिलने उक्त व्यक्ति नहीं पहुंचा। उन्होंने दोपहर में दो बजे कार्यालय छोड़ा तो धरनारत किसान शौकीन जाकर उनकी कुर्सी पर बैठ गया। वह पूर्व में भी ऐसी हरकत कर चुका है। उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं, आज धरना नहीं देने का कारण शौकीन से पूछा तो उनका कहना था कि आज काम होने के कारण धरना देने नहीं पहुंचे। वहीं, जब उनसे कहा कि इस प्रकार कुर्सी कब्जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात अधिकारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डीसीओ ने भी फोन कर उनको कार्रवाई की चेतावनी दी है। शौकीन पहले भी इसी प्रकार का कदम उठाने पर अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि
गन्ना समिति के सचिव की कुर्सी पर बैठने के मामले में कार्रवाई की चेतावनी
पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है धरना देने वाला किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें