परीक्षितगढ़। हस्तिनापुर के भाजपा विधायक दिनेश खटीक ने शृंग ऋृषि आश्रम के सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। वहीं, ठेकेदार को कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि सांसद कुंवर भारतेंद्र के प्रयास से पर्यटन विभाग द्वारा 2 करोड़ 87 लाख रुपये सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत कराए गए हैं। इसके तहत शृंग ऋृषि आश्रम में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विधायक दिनेश खटीक ने निरीक्षण करके ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं, क्षेत्र में अन्य कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने जल्द ही नगर में गांधारी तालाब का सौंदर्यीकरण कराए जाने की बात कही। उनके साथ भाजपा नेता रामगोपाल त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री अजीत चौधरी, ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, प्रधान चीकू बढ़ला, विनोद शर्मा, जयनारायण शर्मा, चंद्रबोस सैनी, पं. तरुण शर्मा, कपिल लौहरे, दीपक कश्यप आदि मौजूद रहे।