खरखौदा। हापुड़ से बृहस्पतिवार को बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे मेरठ निवासी दंपति एवं बच्चे को बेकाबू कार ने लालपुर गांव के सामने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मेरठ के करीम नगर निवासी बाबुल पुत्र सलीम बाइक पर सवार होकर पत्नी हिना और बच्ची बुशरा के साथ हापुड़ रिश्तेदारी में गया था। वे शाम के वक्त वापस लौट रहे थे। उनकी बाइक हापुड़ रोड पर गांव लालपुर के सामने पहुंची तो सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें सलीम समेत तीनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को निजी एंबुलेंस से मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।