चार बीघा गन्ने की फसल जली
खरखौदा। गन्ने के खेत से हाइटेंशन लाइन का तार टूट गया। कस्बा निवासी किसान की चार बीघा फसल जल गई। मोहल्ला तिहाई निवासी अशोक पुत्र ओमप्रकाश ने बताया मोहिउद्दीनपुर रोड पर कृषि भूमि है। अशोक त्यागी के खेत से हाइटेंशन लाइन गुजर रही थी। लाइन का तार टूटकर गन्ने की फसल पर गिरने से फसल जल गई। काफी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू किया।