मवाना। विकास खंड कार्यालय में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें कई विषयों पर चर्चा की गई। इसमें कई गांवों के प्रधान, खंड विकास अधिकारी और ब्लाक प्रमुख आदि उपस्थित रहे। यहां मतदाता निरीक्षण कार्यक्रम की शपथ दिलाई गई।
विकास खंड कार्यालय के सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह ने की। वहीं, संचालन खंड विकास अधिकारी सुनित कुमार ने किया। बैठक में कृषि कार्यक्रम, सहकारिता कार्यक्रम, मनरेगा, एनआरएलएम, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला एवं दिव्यांग पेशन आदि योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंतिम दौर में विकास खंड अधिकारी द्वारा मतदाता निरीक्षण कार्यक्रम की शपथ दिलाई गई। क्षेत्र पंचायत की बैठक में खेड़ी मनिहार से जगपाल सिंह, तिगरी से परविंद्र सिंह, मुबारिकपुर से शोसिंह सिंह, मंदवाड़ी से रूप सिंह, नागोरी से अरुण कुमार एवं दांदूपुर से शिमला आदि ग्रामों के प्रधान और सहायक विकास अधिकारी भीम सिंह, इंद्रपाल सिंह, पवन कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
दौड़ में कृष्णा सैनी अव्वल
मवाना। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह अंतर्गत विवेकानंद के जन्मदिवस सप्ताह के अवसर पर देदूपुर गांव में दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें देदूपुर, अस्सा एवं तिगरी के युवाओं ने भाग लिया। दौड़ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान राजाराम वर्मा ने की व संचालन नीरज कुमार और बबीता चौधरी ने किया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे युवकों में कृष्णा सैनी प्रथम, प्रदीप कुमार द्वितीय, किरण कुमार तृतीय, रविंद्र कुमार चतुर्थ एवं मुकुल वर्मा पांचवे स्थान पर रहे। इस दौरान आकाश राव, सुनित सैनी, रघुप्रताप सिंह, आदित्य शर्मा एवं सचिन कुमार आदि रहे।