फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरियापुर के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को पत्र देकर गांव में बने शौचालयों की जांच कराए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। दरियापुर के लोगों ने मंडलायुक्त को दिए पत्र में गांव में बने शौचालय निर्माण में घोटाला होने की आशंका जताते हुए इसकी जांच कराए जाने की मांग की है। इस बाबत जानकारी नहीं देने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव दरियापुर के लोगों ने मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में कहा कि ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए शौचालयों एवं विकास कार्यों में घोटाला की जानकारी ग्रामीण राकेश पुत्र गोपीचंद आदि को हुई। उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत इनकी जानकारी मांगी। हालांकि ग्राम पंचायत सचिव और ब्लाक अधिकारियों ने उक्त जानकारी नहीं दी। इसके बाद राजकुमार ने सरकारी शौचालय पूर्ण नहीं होने तथा मजदूरी के रुपये नहीं देने की जानकारी मांगी। उनको जानकारी नहीं दी गई। पत्र में आरोप लगाया कि अधूरे शौचालयों को ही पास करके रिपोर्ट भेज दी है। आरोप है कि शौचालय निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया है। पत्र में मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। पत्र पर राकेश, शौबीर, पवन, प्रदीप, सुदेश, रविंद्र, ओमी, बिजेंद्र, गरीबदास, मूलचंद आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें