माछरा। ब्लॉक पर जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय की तरफ एक दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 74 दिव्यांगों ने उपकरण लेने के लिए पंजीकरण कराया।
एडीओ दिव्यांग एवं समाज कल्याण प्रवेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक माछरा परिसर में जिला दिव्यांग सहशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय द्वारा एक दिवसीय दिव्यांग शिविर में फार्म भरवाए गए। दिव्यांगों ने ट्राइसाइकिल, बैसाखी, बेत आदि के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। यहां 74 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया है। उपकरण आने पर इन पंजीकरण वालों को वितरित किए जाएंगे। जिससे वे इन उपकरणों के सहारे जीवन यापन कर सके। इस दौरान प्रवेश कुमार, पिंटू सिंह, भोपाल सिंह आदि लोग रहे।