फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग प्रशिक्षण शिविर।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में पतंजलि योग पीठ के योग प्रशिक्षक संजीव कुमार त्यागी ने छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को योग प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ के मौके पर कालेज प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली की प्रतिस्पर्धा में हमारे परंपरागत खाद्य पदार्थों का स्थान जंक फूड ने ले लिया है। जिससे हमारा शरीर आंतरिक रूप से गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाता है। उक्त बीमारियों का सामान्य रूप से हमें पता नहीं चल पाता है। ये भविष्य में विकराल रूप में हमारे सामने आती हैं।
ऐसी समस्याओं से बचने एवं स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योग निशुल्क माध्यम है। जिसको अपनाकर हम दवा पर खर्च होने वाली धनराशि की बचत कर सकते हैं। योग प्रशिक्षक संजीव कुमार त्यागी ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न योग, आसन, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, कपालभाती करना सिखाया। उन्होंने बताया कि योग सदैव खाली पेट ही करना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी दिए। संचालन सोशल वेलफेयर सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने किया। इस मौके पर प्रसोत कुमार, मेजर आरके राणा, संजीव कुमार, विनोद कुमार, वर्षा राणा, रुबिना, सचिन मलिक, जितेंद्र वर्मा, कैडेट् उपवन तोमर, साक्षी, दीक्षा, शैली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


बच्चों ने लोहड़ी मनाई
मवाना। मवाना खुर्द स्थित रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ अग्नि प्रज्ज्वलित करके किया गया। बच्चों ने पंजाबी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर बच्चों को रेवडी और मूंगफली का प्रसाद वितरित किया। प्रधानाचार्य डा. पकंज त्यागी ने बच्चों को लोहड़ी के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें