दौराला। हाईवे स्थित सकौती फ्लाईओवर के निकट एक कैंटर ने शुक्रवार रात एक कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों को निकट के निजी क्लीनिक में पहुंचाया।
हरिद्वार निवासी अंकित अपने रिश्तेदार विनोद और बबली के साथ शुक्रवार रात कार में सवार होकर हरिद्वार से दिल्ली जा रहे थे। वे हाईवे पर सकौती फ्लाईओवर के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रही कैंटर के चालक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची टोल एंबुलेंस ने घायलों का पास के निजी क्लीनिक में उपचार कराया। हालांकि देर शाम तहरीर नहीं दी गई है।