फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनरव्हील का कार्यक्रम।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। इनरव्हील क्लब मवाना एवं रेनबो ने इनरव्हील डे को संयुक्त रूप से धूमधाम के साथ मनाया।
विज्ञापन

उत्सव मंडप में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ इनरव्हील प्रार्थना से हुआ। क्लब की सचिव अमिता रस्तोगी ने क्लब की स्थापना आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन नीता दुबलिश ने नए साल, मकर सक्रांति व लोहड़ी की सभी को बधाई दी और इनरव्हील के उद्देश्य को निरंतर बढ़ाने के लिए वहां उपस्थित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके बाद आयोजित विभिन्न मनोरंजन गेम्स का सभी ने आनंद लिया। क्लब अध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर निधि रस्तोगी, संगीता मेहता, शालू मलिक, अराधना, सुनीता शर्मा, पूजा गुप्ता, शिवानी दुबलिश, नेहा गर्ग, डा. ऊषा जैन, नीरू रस्तोगी, प्रभा रस्तोगी, अंजू रस्तोगी, अचला गुप्ता, वंदिता रस्तोगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


सर्दी में कंपकंपाते स्कूल पहुंचे बच्चे
मवाना। करीब नौ दिन के अवकाश के बाद स्कूल-कॉलेज खुलते ही सुबह से मौसम ने फिर से रंग दिखाना शुरू कर दिया है। घने कोहरे तथा हाड़ कंपाने वाली सर्दी में बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। उल्लेखनीय है कि कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने नववर्ष के शुरुआत में कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों का अवकाश कर दिया था। बाद में इसे बढ़ाकर नौ जनवरी तक इंटर कक्षाओं तक का अवकाश कर दिया था। आज बुधवार को सभी स्कूल कॉलेज खुले। सुबह के समय घना कोहरा तथा कड़ाके की सर्दी थी। जिसमें कंपकंपाते हुए बच्चों को स्कूल जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें