फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से अधिकांश सरकारी दफ्तर हो जाएंगे सूने

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार से अधिकांश सरकारी दफ्तर हो जाएंगे सूने
विज्ञापन

- बड़े अधिकारी मतगणना प्रेक्षक बन चले जाएंगे दूसरे प्रदेश और जनपदों में
- एमडीए, नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों की लगाई है ड्यूटी
- सोमवार से जिला प्रशासन भी पूरी तरह हो जाएगा मतगणना में व्यस्त
मेरठ। लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारत निर्वाचन आयोग ने तमाम आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को मतगणना प्रेक्षक के रूप में दूसरे राज्यों में नियुक्त किया है। इनमें मेरठ के भी कई महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी हैं। जिसके चलते सोमवार से अधिकांश अधिकारियों के जाने के बाद दफ्तर लगभग सूने हो जाएंगे।
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान रविवार 19 मई को होना है। जबकि मतगणना 23 मई को होगी। चुनाव आयोग ने मतगणना को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को दूसरे प्रदेशों में प्रेक्षक बनाकर भेजा है। मेरठ से एमडीए उपाध्यक्ष, एमडीए सचिव, अपर नगर आयुक्त नगर निगम, उपनिदेशक मंडी और अपर जिलाधिकारी न्यायिक की ड्यूटी प्रेक्षक के तौर पर लगी है। अन्य विभागों के अधिकारी मतगणना के काम में मेरठ में ही तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सोमवार से जहां महत्वपूर्ण दफ्तर अधिकारी विहीन होंगे तो अन्य विभागों के अधिकारी भी पूरी तरह मतगणना की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में अब 25 मई के बाद ही सरकारी विभाग अपने पुराने ढर्रे पर लौटेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें