फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत
विज्ञापन

खरखौदा(मेरठ)। हापुड़ निवासी प्रॉपर्टी डीलर शनिवार रात में निजी अस्पताल में भर्ती अपनी बेटी से मिलकर बाइक पर घर लौट रहा था। उसे बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस घायल को निजी अस्पताल ले जाने लगी परंतु उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हापुड़ के मोहल्ला तगासराय निवासी परिजनों के अनुसार विनोद वर्मा (40) पुत्र ओमप्रकाश प्रॉपर्टी डीलर था। दो दिन से उसकी बेटी बीमार थी। वह मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वह शनिवार रात करीब आठ बजे बेटी से मिलकर बाइक पर सवार होकर हापुड़ लौट रहा था। बाइक हापुड़ रोड पर बिजली बंबा पुलिस चौकी के सामने पहुंची तो अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार विनोद वर्मा ने हेलमेट नहीं होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस निजी अस्पताल ले जाने लगी तो उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, परिजन रात्रि में ही मोर्चरी पहुंच गए। रविवार को परिजनों की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई र्गई है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव हापुड़ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें