फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में युवक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में युवक पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना रोहटा क्षेत्र के सतवाई गांव में तीन दिन पहले परिवहन निगम कर्मचारी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर हुई हर्ष फायरिंग की घटना में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव सतवाई निवासी फैयाज अली पुत्र लतीफ खां परिवहन निगम में चालक के पद पर कार्यरत था जो 30 अप्रैल को रिटायर हुआ है। उसकी सेवानिवृत्ति पर मंगलवार शाम समारोह में कुछ युवकों ने तमंचों से हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली समारोह में शामिल होने आए रोहटा निवासी संजय पुत्र शेर सिंह को लग गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। आरोप है कि थाना पुलिस मामले को दबाने में लगी थी। लेकिन मामले की खबर छपने पर पुलिस हरकत में आयी थी और घायल संजय को पेपला गांव स्थित एक झोलाझाप के यहां उपचार कराते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने परिवहन कर्मचारी फैयाज अली की तहरीर पर गांव के ही सलीम उर्फ लाला के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। पुलिस ने सलीम के घर पर दबिश दी, पर वह फरार मिला। थाना प्रभारी धनवीर सिंह का कहना है कि नामजद आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें