फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल की 80 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परीक्षितगढ। गांव नारंगपुर स्थित कन्या गुरुकुल में सुभारती मेडिकल कॉलेज द्वारा एक दिवसीय चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 6 चिकित्सकों की टीम ने नेत्र, दांत, नाक कान, गला, पेट संबंधी बीमारियों की जांच की। वहीं निशुल्क 80 बालिकाओं को दवाई वितरीत की गई। गुरुकुल लेडिज ग्रुप मेरठ के सदस्य सुनीता दुबलिश एवं रेखा चंद्रा का विशेष सहयोग रहा। शिविर के अंत में चिकित्सकों की टीम ने गुरुकुल बालिकाओं के संस्कार, अनुशासन एवं मंत्र पाठ की भूमिका की प्रशंसा की। इस मौके पर रश्मि आर्य, अलका शास्त्री, शमीम, गुलशन, मंदाकिनी आर्या व सतीश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


गंगा दर्शन साइकिल यात्रा निकाली
- आरएसएस द्वारा परीक्षितगढ़ से बृजघाट तक निकाली गई यात्रा, पुष्प वर्षा से स्वागत
परीक्षितगढ़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला मवाना के तत्वाधान में परीक्षितगढ़ से ब्रजघाट तक साइकिल द्वारा गंगा दर्शन यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ समाज सेवी आजाद बंसल द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव में संपर्क करके सनातन हिंदू समाज में अपने राष्ट्र गंगा के प्रति निष्ठा का भाव जाग्रत करना है। सनातन समाज को अपने धर्म और आत्मसम्मान के प्रतिबद्ध करने का संदेश दिया गया। यात्रा का कई स्थानों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा परीक्षितगढ़ से आरंभ होकर आसिफाबाद से होते हुए गुढ़मुक्तेश्वर सरस्वती शिशु मंदिर पहुंची। यात्रा में जिला संचालक महेश कौल, जिला प्रचारक ललित शंकर, जिला कार्यवाह लोकेश व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें