लाइन में फाल्ट, रास्तों पर अंधेरा
मवाना। मुबारिक रोड पर नगर पालिका की जनरेटर लाइन में फाल्ट के चलते तीन दिनों से अंधेरा पसरा रहता है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका में शिकायत के बाद भी फाल्ट ठीक नहीं किया गया। विनोद जाटव, मोहित, मनोज, नरेश, अमित आदि ने बताया कि नगर पालिका ने उजाले के लिए एलइडी लाइट लगाई हुई हैं। जो कि जनरेटर से संचालित है। आरोप है कि पिछले तीन दिन से मुबारिक रोड पर लाइन में फाल्ट आने के कारण लाइट नहीं जल रही है। जिस कारण गली में अंधेरा पसरा रहता है। फाल्ट की शिकायत लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों से की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर पालिका के चेयरमैन मौ. अय्यूब कालिया ने बताया कि जल्द ही फाल्ट ठीक कराया जायेगा।