फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में बेखौफ धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं डग्गामार वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के चलते सभी ट्रांसपोर्ट में गाड़ियां किराये हेतु उपलब्ध नहीं हैं। सभी गाड़ियां सरूरपुर एवं सरधना क्षेत्र के चुनाव प्रचार में लगी हैं। जिस कारण क्षेत्र में बाहरी डग्गेमार वाहन बेखौफ होकर धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। वहीं, परिवहन विभाग डग्गेमारी रोकने के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

बरनावा-सरधना, मेरठ-बड़ौत मार्ग के प्रमुख चौराहों पर डग्गेमारी के चलते आए दिन दुर्घटना एवं जाम की स्थिति बनी रहती है। क्षेत्र में चुनाव के चलते वाहनों का जबरदस्त टोटा है। ऐसे में डग्गामार वाहन खूब चांदी काट रहे हैं। रोडवेज बसों की कम संख्या के चलते कुछ खास रूटों पर डग्गेमारी रोकना विभाग के लिए टेढी खीर साबित हो रही है। सुबह और शाम के समय डग्गेमार वाहनों को खूब सवारी मिल जाती हैं। ऐसे समय में यात्रियों के काम डग्गेमार आ रहे हैं। इनमें अधिकतर वाहन आसपास के लोगों के शामिल हैं। डग्गेमार वाहनों में कुछ बसें, स्कूल बसें, टाटा 407, छोटा हाथी व कुछ छोटी गाड़ियां भी शामिल होती हैं। क्षेत्र में सबसे अधिक डग्गेमारी बरनावा-सरधना मार्ग, करनाल हाईवे व बड़ौत-मेरठ मार्ग पर हो रही है। डग्गेमारी ने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को चौपट कर के रख दिया है। कुछ स्थानों पर तो पुलिस की मौजूदगी में डग्गेमार वाहन में सवारी को ठूंसा जा रहा है। इनमें अधिकतर वाहन बिना कागज पत्र के दौड़ रहे हैं। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि इन मार्गों पर चेकिंग की माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें