फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से 11वीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से 11वीं के छात्र की मौत
विज्ञापन

मवाना। मेरठ रोड पर रविवार शाम रोडवेज बस बाइकसवार को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई । टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। उपचार को ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। मौके पर बस खड़ी कर चालक, परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

मवाना के अटौरा निवासी समीर उर्फ भोलू(19) पुत्र जरीन परिवार के साथ रहता था और कक्षा 11 का छात्र था। परिजनों के मुताबिक शाम के समय समीर अपनी केटीएम बाइक से घूमने निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राफल चौराहे के पास मेरठ डिपो की रोडवेज बस ने आगे चल रहे समीर की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर से समीर बुरी तरह घायल हो गया। वहीं टक्कर के बाद चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस कुछ दूरी पर ही सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर से यात्रियों में चीखपुकार मच गई। लोगों के मुताबिक घटना में बस चालक भी घायल हो गया। चालक, परिचालक मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी पुलिस को दी। आसपास के लोग बाइक सवार घायल समीर को उपचार के लिए ले जाने लगे। जहां रास्तें में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। थाने के एसआई नीरज मलिक के मुताबिक बस में सवार यात्री राजू, तिरथराम, सोमेश व अशोक मामूली रूप से घायल हो गए। बाकि यात्री दूसरी बस द्वारा मौके से से चले गए। परिजनों के मुताबिक समीर के तीन भाई, एक बहन हैं। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें