फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह से बूथ प्रबंधन सीखने गजरौला जाएंगे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाह से बूथ प्रबंधन सीखने गजरौला जाएंगे भाजपाई
विज्ञापन

- आज गजरौला में होगा पश्चिमी क्षेत्र का बूथ सम्मेलन
- जिला और महानगर के साथ ही बूथ अध्यक्ष इस सम्मेलन में होंगे शामिल
- राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देंगे बूथ प्रबंधन के टिप्स और बूथ अध्यक्षों से सीधे करेंगे संवाद
मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज भाजपाइयों को बूथ प्रबंधन के टिप्स देंगे। इस दौरान बूथ अध्यक्षों से सीधे संवाद के साथ ही बूथों पर कितना काम हुआ, इसकी जानकारी भी लेंगे। पश्चिमी क्षेत्र के इस बूथ सम्मेलन में करीब 25 हजार भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गजरौला पहुंचेंगे।
गजरौला के रमाबाई राजकीय डिग्री कालेज में ‘बूथ जीता यूपी जीता’ नारे के साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आज आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही सभी बूथ अध्यक्ष, पश्चिमी क्षेत्र के सभी जिला और महानगर के भाजपा व उसके मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस सम्मेलन में अमित शाह भाजपाइयों को बूथ प्रबंधन के टिप्स देने के साथ ही 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव की तरह बूथ जीतने का आह्वान करेंगे। क्योंकि भाजपा की रणनीति प्रत्येक बूथ पर अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने बताया कि चुनाव अधिसूचना से पूर्व भाजपा अपने संगठन को पूरी तरह चुनावी मोड़ में लाने में जुटी हुई है। इसी के तहत तमाम सम्मेलनों के साथ अब राष्ट्रीय नेता भी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने जा रहे हैं। शनिवार को अमित शाह पश्चिमी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें