फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगो को लेकर भाकियू ने दिया टोल पर धरना, एक घंटा टोल कराया फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
- विभिन्न मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

- पुलिस और टोल अधिकारियों के आश्वासन पर माने
फोटो ---
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने सिवाया टोल प्लाजा पर धरना देते हुए टोल प्लाजा फ्री कर दिया। सूचना पर पर पहुंचे तहसीलदार, टोल के अधिकारियों ने भाकियू कार्यकर्ताओं को एनएचएआई के पीडी के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ता सिवाया टोल प्लाजा पहुंचे और मांगो को लेकर टोल प्लाजा फ्री कराने के बाद बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बूम भी हटा दिया। भाकियू के धरने के कारण टोलकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर दौराला इंस्पेक्टर मिथुन दीक्षित, सीओ जितेंद्र सरगम, सरधना तहसीलदार अवनीश त्यागी मौके पर पहुंचे। नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि सर्विस रोड़ की पैमाइश गलत की गई है, अवैध रूप से ज्यादा जगह ली जा रही है। काफी समय से लंबित अंडर पास का निर्माण नहीं किया गया। काफी लोगों का अभी एनएचएआई पर मुआवजा बाकी है। उन्होंने बताया कि इन्हीं समस्याओं को लेकर धरना दिया गया है। मौके पर पहुंचे टोल प्लाजा के डायरेक्टर जीएम श्रीधर नारायण, मेटीनेंस मैनेजर ब्रिजेश सिंह, सुरक्षा इंचार्ज मनिंदर विहान, मार्कोलेन मैनेजर राजीव कुमार आदि ने कार्यकर्ताओं से बात की। उन्हें बताया कि एनएचएआई के पीडी बहार गए हुए हैं। मंगलवार तक वह आ जाएंगे। इसके बाद बुधवार को पीडी के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं पर बात होगी। इस आश्वासन के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने लगभग एक घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान एक घंटे तक टोल प्लाजा फ्री चलता रहा। रूपेश, जयदेव, जाहिद रफी, विरेंद्र, आबिद, कर्णवीर, सतपाल, ब्रजकिशोर, हसमत, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें