फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघराजपुर मे स्थित प्राईमरी विधालय के परिसर मे सांड के घुस जाने के कारण बच्चो मे भगदड मची

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। ब्लॉक माछरा अन्तर्गत गांव मेघराजपुर स्थित प्राइमरी विद्यालय परिसर में शनिवार को सांड़ के घुस जाने से बच्चों में भगदड़ मच गई। शिक्षकों और ग्रामीणों ने बच्चों अलग बैठकर सांड़ को स्कूल में बंद कर दिया तथा अधिकारियों को जानकारी दी। इस पर बीडीओ ने पहुंचकर किसी तरह सांड़ को स्कूल परिसर से बाहर निकालवाया।
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मेघराजपुर में परिषदीय प्राइमरी विद्यालय नंगलामल मिल रोड पर स्थित है। विद्यालय में सुबह कुछ बच्चों और शिक्षकों के पहुंचने से पहले ही विद्यालय परिसर में पहुंच गया। वहां पर उपद्रव मचाने लगा इससे यहां पहुंचे बच्चे डर गए। इस पर ग्रामीणों ने सांड़ को स्कूल में बंद कर दिया तथा बच्चों को सड़क किनारे बने मंदिर परिसर में बैठाया। समाजसेवी सुनील शर्मा ने डीएम को फोन पर इसकी जानकारी दी। इस पर बीडीओ माछरा सुरेन्द्र सिंह, उनके साथ एडीओ शशी शर्मा, सुनील प्रसाद, पहुंचे और स्कूल का गेट खोलकर सांड़ को भगाया। बीडीओ सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि माछरा में अस्थायी गोआश्रम बनाया जा रहा है। शीघ्र इन आवारा गोवंश को उसमें रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें