फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम पब्लिक स्कूल अटौला मे गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान मे आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। डीएम पब्लिक स्कूल अटौला में शनिवार को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

किठौर-हापुड़ मार्ग स्थित ग्राम अटौला के डीएम पब्लिक स्कूल में अक्तूबर 2018 को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन हुआ था। इसमें कक्षा पांच से 10 तक के करीब 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें माही, रेशमा खान, मिलन सिंह, मुजम्मिल, साक्षी चौधरी ने अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान दिशा, हर्षवर्धन शर्मा, धीरेंद्र निर्वाण, गुलरीन कौर, पर्थ मित्तल, मोहम्मद अमान ने पाया। तीसरे स्थान पर दीपांशी, करण चौधरी, मनु चौधरी, हर्षिता, मोहित शर्मा, खुशी रहीं।
हापुड़ के विभिन्न स्कूलों में बीबी त्यागी के दिशा निर्देश में इस प्रतियोगिता को संपन्न कराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश माहेश्वरी ने बच्चों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की भावी पीढ़ी सांस्कृतिक, नैतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने भी बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देकर ही सभ्य समाज की कल्पना कर सकते हैं। प्रतियोगिता के आयोजन में सीमा चौधरी, रेखा गौड़, सरिता त्यागी आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें