बागपत। बिजली की समस्याओं को लेकर गांव के लोग ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता से मिले। ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को बताया। जिसके बाद उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
धर्मेंद्र चौधरी अलावलपुर, फैजपुर निनाना, खेड़ा हटाना की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों के साथ अधिशासी अभियंता से मिले। बताया कि गांव में बिजली का बिल बढ़ाकर दिया जा रहा है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। इसके अलावा घरों के ऊपर से तार गुजरे हुए है। हादसा होने का अंदेशा है। परिवार के लोग छतों पर जाते हुए भी डरते है। समस्या से गांव के लोग त्रस्त है। उन्होंने अधिशासी अभियंता से जांच इस समस्या का समाधान कराने की मांग की। जिसके एक्सईएन ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसमें सुमित दांगी, राजीव तोमर, सचिन शास्त्री, गौरव देव शर्मा, अभिजीत मौजूद रहे ।