फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर जिला जज ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अपर जिला जज ने जाना केजीबीवी की छात्राओं का हाल
मेरठ। अपर जिला जज चंद्रमोहन ने शहर के पूर्वा अहिरान स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जाकर छात्राओं का हाल जाना। उनकी पढ़ाई, रहन-सहन और सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने भी उन्हें कविता पाठ सुनाया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी एसके गिरी के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अपर जिला जज चंद्र मोहन ने यहां आवासित छात्राओं से बात की। उनके शैक्षिक स्तर को परखने के लिए छात्राओं से कुछ सामान्य प्रश्न भी किए । उनसे यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यहां पर 100 छात्राएं आवासित हैं। उनके लिए ड्रेस, किताबें, खाने पीने और रहने की पूरी व्यवस्था सरकार के स्तर पर है। सुरक्षा के लिए चौकीदार की सुविधा भी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्राओं को गुणवत्ता युक्त भोजन और बेहतर शिक्षा दें। सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। पास के ही प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल के छात्र छात्राएं भी यहां बुला लिए गए थे। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। अधिवक्ता निर्मला, सुभाषचंद, कुलदीप और खंड शिक्षा अधिकारी एसके गिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
शैक्षिक और सुरक्षा संबंधी जानकारी ली, छात्राओं ने भी सुनाया कविता पाठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें