धर्मेश्वर महादेव मंदिर में बनारस, महाकाल और वृंदावन का संगम
मेरठ। सनानत धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को बनारस की आरती, महाकाल के दर्शन और वृंदावन के फूल बंगले का संगम हुआ। फूल बंगले के बीच ड्राइफ्रूट से सजे शिवलिंग के दर्शन करने को शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। फूलों की खुशबू और रंग बिरंगी लाइटों से मंदिर सराबोर हो गया। शाम सात बजे भगवान की महाआरती उतारी गई।
बुढ़ाना गेट स्थित धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर में पूरे श्रावण मास भक्ति रस की गंगा प्रवाहित रही। जहां शिवरात्रि को सैकड़ों शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। वहीं बनारस में गंगा की तर्ज पर शुरू की गई। आरती में प्रतिदिन भक्तों की भीड़ उमड़ी। सभी भक्तों ने शिव की पूजा की। सावन के अंतिम सोमवार को मंदिर का दृश्य देखने लायक रहा। मंदिर में मनमोहक फूलबंगले की सभी प्रशंसा करते नजर आए। मंदिर समिति द्वारा मंदिर में विराजमान शिवलिंग को छुआरे, बादाम, मुनक्के, काजू, किसमिस, मखाने आदि ड्राइफ्रूूट और गुलाब के फूलों से सजाया गया। सभी भक्तों ने मंदिर में महाकाल के दर्शन किए। भगवान की महाआरती उतारी गई। भगवान के दर्शन करने और आरती में शामिल होने के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, उमेश कुमार वैश्य, विवेक वाजपेयी आदि सहित काफी शिव भक्त रहे।
खास बातें:
फूल बंगले में सजे मंदिर में महाकाल के स्वरूप में सजे शिवलिंग