फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ततीना में टूटी पड़ी सड़के, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के ततीना गांव में टूटी सड़कों से लोग परेशान है। बारिश से गलियों में पानी भर जाने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। आवागमन के लिए भी लोग रास्ता बदलने को मजबूर है।
विज्ञापन

गांव निवासी शाजिद ने बताया कि लगभग सात साल पहले की योजना में तत्कालीन ग्राम प्रधान के द्वारा सड़कों को बनाया गया था। कुछ साल बाद ही सड़कें टूट गई। सड़कों में गहरे गड्ढे हो रहे है। दो दिन से हो रही बारिश के चलते गड्ढों में पानी भर गया है। जिससे आवागमन भी बाधित हो गया है। आवागमन के लिए भी लोगों ने रास्ता बदल दिया है। सुरेश सिंह ने बताया कि सड़क न बनने के कारण बहुत परेशानी होती है। गांव के लोग परेशान है गलियां कीचड़ से अटी है। नालियों में कूड़ा भरा हुआ है। रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है। स्कूल में जाने के लिए बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान सबिलुद्दीन ने बताया कि सड़क बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है जल्द ही सड़क बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें