भगवान श्री महामृत्यजंय की शोभायात्रा निकाली
कंकरखेड़ा। डिस्टलरी रोड स्थित टीकाराम कलोनी में शनिवार को भगवान श्री महामृत्युंजय मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शाक्य परिवार के द्वारा शोभयात्रा निकाली गई। शोभयात्रा पं. संजय त्रिपाठी व विनोद त्रिपाठी की अगुवाई में टीकाराम कलोनी से शुरू होकर, डिस्टलरी रोड, लाला मोहम्मदपुर रोड, सतीश चौक से न्यू गोविंदपुरी होती हुई वापिस टीकाराम कलोनी में आकर ही संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल हेतराम शाक्य ने बताया कि चमेली देवी के पति स्व: टीकाराम शाक्य की पुण्य स्मृति में टीकाराम कलोनी में भगवान श्री महामृत्युंजय के मंदिर का निर्माण कराया गया है। जिसमें रविवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठ कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। मामचंद शाक्य, जय प्रकाश शाक्य, आशु, देवेंद्र शाक्य, पार्षद प्रिया शाक्य, राजेश सेठी आदि मौजूद रहे।