फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो वायरस का खतरा, फिर लिए सीवर के पाने के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
पोलियो वायरस का खतरा, फिर लिए सीवर के पानी के नमूने
विज्ञापन

मेरठ। पोलियो वायरस की तलाश में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग, डब्ल्यूएचओ और जलकल विभाग की टीम ने सीवर केपानी केनमूने लिए। यह नमूने हापुड़ बस स्टैंड मेन पंपिंग स्टेशन से लिए गए। इसकी रिपोर्ट 15 से 20 दिन में आ जाएगी।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि यह अभियान लखनऊ, मेरठ, बनारस, इलाहाबाद आगरा, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में चल रहा है। यह नमूने एनसीडीसी दिल्ली जांच के लिए भेजे जाएंगे। इससे वाइल्ड पोलियो वायरस प्रसार केविषय में जानकारी और उसके प्रसार को रोकने के लिए कार्य योजना बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल विश्व में 19 पोलियो केस मिल चुके हैं, जिनमें से 12 अफगास्तिान और सात पाकिस्तान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ, वर्ष 2011 के बाद से भारत में पोलियो का कोई केस सामने नहीं आया है और 27 मार्च 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर चुका है। पोलियो के लौटने की आशंका के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार और पूर्व उत्तर प्रदेश के तीन जिलों को हाई रिस्क जोन में शामिल किया गया है। मेरठ में पहले भी पोलियो के नमूने लिए गए, लेकिन मेरठ पोलियो से सुरक्षित निकला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें