जिले के युवा उद्यमियों को प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित
मेरठ। युवाओं को रोजगार सृजक बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सफलता सूत्र देंगे। स्टार्टअप इंडिया योजना के तहत प्रधानमंत्री स्वयं बुधवार 6 मई को जिले के युवा उद्यमियों को संबोधित करेंगे। वीडियो कंाफ्रेंसिंग के माध्यम से युवा उद्यमियों से वार्ता करेंगे। प्रदेश के डेढ़ हजार मेरठ के 25 से अधिक युवा उद्यमी इसमें शामिल हैं जिन्हें पीएम स्टार्टअप इडिंया की जानकारी दी जाएगी। मेरठ एनआइसी में जिला उद्योग केंद्र, जिला प्रशासन की ओर से वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन होगा। मेरठ जिले से उदित चंादना, प्रलभ गुप्ता, श्याम भसीन, शिखर, इंद्रवीर, शिवी, अर्जुन जौली, अक्षद, आशीष व निकेत सहित आईआईएमटी, विद्या नॉलेज पार्क, एमआईईटी व अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र व युवा उद्यमी भी शामिल हैं। सभी युवा उद्यमियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद करेंगे।
यह है स्टार्टअप इंडिया योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को नौकरी करने नहीं बल्कि रोजगार सृजक बनाने के उद्देश्य से स्टार्टअप योजना का शुभारंभ किया। 16 जनवरी 2016 को स्टार्टअप इंडिया की शुरूआत हुई। जिसमें 19 सूत्रीय एक्शन प्लान की घोषणा हुई।
ये इकाइयां कहलाएंगी स्टार्टअप
सरकार के उद्योग पॉलिसी एंड प्रमोशन विभाग ने स्टार्टअप कंपनी में वो कंपनियां शामिल की हैं जो पिछले पांच वर्षों में रजिस्टर हुई हैं, जिनका टर्नओवर 25 करोड़ से अधिक न हो। कंपनी इनोवेशन, विकास, डिप्लायमेंट, नए प्रोडक्ट्स का कमर्शियलाइजेशन, तकनीकि विकास का कार्य करती हो। तकनीकी आधारित हों।
माननीय प्रधानमंत्री युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता करेंगे। प्रदेश के डेढ़ हजार हजार से अधिक युवा उद्यमियों के साथ विभिन्न जिलों में एक साथ वार्ता होगी। जिले के 25 युवा उद्यमी शामिल हैं, जिनके साथ एनआईसी में वार्ता होगी।- अनिल ढींगरा जिलाधिकारी
खास बातें:
- स्टार्टअप इंडिया के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग पर करेंगेे बात
- प्रदेश के डेढ़ हजार, मेरठ के 25 युवाओं को सिखाएंगे उद्योग की बारीकियां