फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरभि ने दिया वृक्ष लगाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरभि ने दिया पौधरोपण का संदेश
विज्ञापन

मेरठ। प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए जारी सुरभि परिवार का जागरूकता अभियान जारी है, जिसके तहत सोमवार को कलक्ट्रेट पर संगठन के लोगों ने जनता को जागरूक किया। वृक्ष काटकर धरती को नंगा ना करें, पोलीथीन का प्रयोग बंद हो, पानी बचाएं, पेड़ लगाएं यह संदेश संगठन के सदस्यों ने दिया। संगठन के लोगों ने डीएम कार्यालय के बाहर एक अलग अंदाज से अभियान चलाया, इस दौरान एक किशोर ने अपने शरीर पर पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता नारे लिखकर जागरूकता अभियान चलाया। इसी के साथ-साथ मशहूर कलाकार भानू देव शर्मा व जतिन अरोरा द्वारा शरीर पर अद्भुत पेंटिंग की गई और पर्यावरण पर एक कविता पाठ भी किया। संगठन के अध्यक्ष दिनेश तलवार ने आह्वान किया कि मानव जीवन के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण किए जाने का भी आह्वान किया, इस दौरान शेखर माथुर, मुकेश शर्मा, नीरज, आशीष त्यागी, यश तलवार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें