फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडेड कॉलेजों को देने पड़ेंगे प्राइवेट रजिस्ट्रेशन के छह करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एडेड कॉलेजों को मिलेंगे रजिस्ट्रेशन के छह करोड़
मेरठ। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में फार्म भरकर परीक्षा एडेड कॉलेजों में देने वाले छात्रों के परीक्षा शुल्क की आधी रकम उन कॉलेजों को दी जाएगी जहां छात्र परीक्षा दे रहे है। सीसीएसयू ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए है। परीक्षा शुल्क की आधी रकम न देने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्घ कॉलेजों में इस बार ढाई लाख के करीब छात्र-छात्राओं ने प्राइवेट फार्म भरे थे। जिसके तहत कॉलेजों ने परीक्षा शुल्क के नाम पर प्रति छात्र 485 रुपये वसूल किए थे। सीसीएसयू ने इस बार सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया है। जिसके चलते इन कॉलेजों के छात्र-छात्राएं एडेड कॉलेजों में परीक्षा दे रहे है। सीसीएसयू ने बृहस्पतिवार को निर्देश जारी किए है कि जिन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है उन्हें प्राइवेट छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क की आधी रकम उन कॉलेजों में जमा करानी होगी जहां छात्र परीक्षा दे रहे है। ढाई लाख छात्र-छात्राओं के हिसाब से ये रकम करीब छह करोड़ रुपये से ज्यादा बनती है। सभी कॉलेजों को इस संबंध में यूनिवर्सिटी ने निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द परीक्षा शुल्क कॉलेजों में जमा करा दें। अन्यथा कॉलेजों पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस बार शासन के आदेश पर राजकीय और एडेड कॉलेजों को छोड़कर किसी भी कॉलेज में सेल्फ सेंटर नहीं बनाए गए हैं। प्राइवेट फार्म भरने वालेे सभी छात्रों का परीक्षा केंद्र दूसरे कॉलेजों को बनाया गया है।
विज्ञापन


खास बातें:
अधिकतर सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को नहीं बनाया गया परीक्षा केंद्र
प्राइवेट छात्रों से परीक्षा शुल्क के नाम पर वसूले थे 485 रुपये प्रति छात्र
सीसीएसयू ने परीक्षा शुल्क की आधी रकम जमा करने के दिए निर्देश



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें