बड़ौत (बागपत)। गायत्री देवी कॉलेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित दो दिवसीय कमल यूथ महोत्सव का दूसरे दिन शुभारंभ हुआ। इसमें प्रतियोगिताओं में शामिल विजेताओं को पुरस्कार दिए।
कमल यूथ महोत्सव का दूसरे दिन शुभारंभ भाजयुमो के पश्चिमी उप्र क्षेत्रीय मंत्री भूपेश चौधरी, जिलाध्यक्ष अनिल तोमर, जिला उपाध्यक्ष आकाश बंसल ने दीप जलाकर किया। अनिल तोमर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं के अंदर प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है। आकाश बंसल ने बताया कि बागपत जिला विभिन्न प्रतिभाओं से भरा हुआ है। कमल यूथ महोत्सव में लेखन, फोटोग्राफी, रंगोली, कबड्डी, कुश्ती में युवाओं ने उत्साह दिखाया। वहीं महोत्सव में स्टॉलों पर युवाओं की भीड़ दिखाई दी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभाशाली युवाओं ने स्थान प्राप्त किया। उन्हें नेशन विद् नमो की टीशर्ट, कैप, पैन, कमल कप देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कमल यूथ महोत्सव में कर्नाटक के कलाकारों द्वारा मलखंभ व अनोखा मेघा लेजर शो भी दिखाया। इसमें जिला महामंत्री डॉ. विनय त्यागी, नगर अध्यक्ष कमल तोमर, प्रभात गुर्जर, दीपक शर्मा, सोनू माया, प्रभात चौधरी, हर्ष दीक्षित, शेर सिंह गुर्जर, मीडिया प्रभारी सुमित, प्रभात स्वामी, उत्सव जिंदल आदि रहे।