बड़ौत (बागपत)। रेवन्यू बार एसोसिएशन के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकालकर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। बार अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्र हुए और शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना प्रकट की। इसके बाद तहसील में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और सरकार से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की गई। इस अवसर पर धर्मवीर तोमर के अलावा यशवीर चौहान, रूपेश कुमार, दिनेश मान, आनंदपाल तोमर, सत्यपाल पंवार, अनिल, दिनेश शर्मा, सागर तोमर, विरेंद्र शर्मा, ईश्वर सिंह, जयवीर सिंह, तेजवीर सिंह, संजीव कुमार, शौकिंद्र राणा, धनेंद्र जैन, विनोद जैन, विनेश तोमर, विरेंद्र चौहान, राजीव तोमर, मनोज कुमार, निखिल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।