कस्बे में पक्का तालाब के निकट स्थित एक कॉलोनी में स्कूल को दान में दी गई जमीन पर बृहस्पतिवार की रात भराव का कार्य चल रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा भराव कार्य रुकवा दिया। पुलिस ने समीप के ही एक गांव में खनन के लिए लगाई गई जेसीबी तथा चार डंपरों को कब्जे में ले लिया। हालांकि बाद में सत्तारूढ़ दल के नेता के दबाव के चलते कब्जे में ली गई जेसीबी और डंपरों को छोड़ दिया।
उल्लेखनीय है कि पक्का तालाब के निकट स्थित एक कॉलोनी में एक स्कूल को भूमि दान दी गई थी। उक्त भूमि को पुलिस अपना बताती है। बीती रात उक्त भूमि पर भराव का कार्य किया जा रहा था। भराव के लिए गांव करीमपुर के पास से जेसीबी से खनन कराया जा रहा था। भराव के लिए चार डंपर भी लगे हुए थे।
जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को लगी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा भराव कार्य रुकवा दिया तथा खनन में लगी जेसीबी तथा चार डंपरों को कब्जे में ले लिया। इसी दौरान पुलिस पर सत्तारूढ़ दल नेता का फोन आने पर कब्जे में लिए गए चारों डंपर और जेसीबी को बिना किसी कार्रवाई किए छोड़ दिया। इस बाबत थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव से बात की तो पता चला कि 10 डंपर भराव की अनुमति थी। जिस कारण कब्जे में लिए गए डंपर छोड़ दिए। जिस स्थान पर भराव हो रहा है। वह भूमि पुलिस की है। इसकी जांच कराने की बात उपजिलाधिकारी ने कही है।
मुख्य बातें
स्कूल को दान में दी गई जमीन का किया जा रहा था भराव
पुलिस ने उक्त सभी वाहनों को बिना कार्रवाई किए छोड़ा