फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल में ही हिचकोले खा रही मोहिउद्दीनपुर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शनिवार से पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ करने जा रही उत्तर प्रदेश चीनी निगम की मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल ट्रायल में ही हिचकोले खा रही है। बृहस्पतिवार को भी मिल की टरबाइन को कई बार बंद करना पड़ा। मिल दिए गए इंडेंट अनुसार गन्ने की भी खरीद नहीं कर सकी। हालांकि मिल ने शुक्रवार के लिए दस हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया है।
विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर मिल का 252 करोड़ रुपये से अपग्रेडेशन किया गया है। अब मिल की गन्ना पेराई क्षमता 2500 टीसीडी से बढ़कर 3500 टीसीडी हो गई है। मिल में पहली बार 15 मेगावाट का को-जनरेशन प्लांट भी स्थापित किया गया है। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों मिल का शुभारंभ होने के चलते इन दिनों मिल का ट्रायल किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को शुरू की गई मिल की टरबाइन ने कई बार हिचकोले खाए। इसके चलते इसे बीच-बीच में बंद करना पड़ा। हालांकि मिल के जीएम एसआर नारायण ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताते हुए मिल पूरी तरह चलनेे के लिए तैयार बताई। कहा कि सीएम के द्वारा शुभारंभ होते ही मिल पूरी क्षमता से चालू हो जाएगी। शुक्रवार के लिए दस हजार का गन्ना इंडेंट भेजा गया है।
विज्ञापन

खास बात
टरबाइन कर रही दिक्कत, दिन में कई बार करनी पड़ी बंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें