फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसा ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। शोभापुर फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में ट्रक घुसने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कपिल रजाक (40) पुत्र रामोतार मूल रुप से बिहार के जिला अरवन के गांव खुजान का रहने वाला था। कपिल ट्रक चलाता था। शुक्रवार देर रात ट्रक में माल भरकर दिल्ली से मुजफ्फरनगर जा रहा था। इस बीच जब वह नेशनल हाईवे स्थित शोभापुर गांव के सामने पहुंचा तो सड़क पर ट्रक खड़ा था, जो उसे दिखाई नहीं दिया। ट्रक उसमें जा घुसा। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कपिल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें