फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन खबरें- स्कूल, कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
एमपीएस में मैथ्स क्विज का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में बुधवार को मैथ्स क्विज का आयोजन किया गया। इसमें चार सदनों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सवालों का सही जवाब देते हुए टैगोर सदन ने प्रथम, शास्त्री सदन ने द्वितीय और नेहरू सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य संजीव अग्रवाल ने विजेताओं को बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया। मैथ्स विभाग के छात्र मौजूद रहे।

सेंट जोंस में आईटी फेस्ट का आयोजन
मेरठ। कैंट स्थित सेंट जाेंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बुधवार को आईटी फेस्ट का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्या चंद्रलेखा जैन ने की। फेस्ट में आईटी क्विज, टाईपिंग टेस्ट का आयोजन किया गया। क्विज में येलो हाउस से अभिनव व वासु सिंघल प्रथम, रेड हाउस के नितिन व रितिक द्वितीय रहे। कार्यक्रम के दौरान आईटी के विभागाध्यक्ष बीएस रावत व मोनिका शर्मा मौजूद रहीं। संचालन आईटी कमेटी द्वारा किया गया। हर्षित कुमार, क्षितिज प्रसाद, प्रनेय, आर्यन, रितिक और रूपाली मौजूद रहे।
विज्ञापन



यातायात सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन
मेरठ। दिल्ली पब्लिक स्कूल में यातायात सुरक्षा पर बुधवार को कार्यशाला हुई। मुख्य यातायात प्रशिक्षक सुनील कुमार शर्मा, यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल मो. सलीम ने छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सही तरीके से नियमों का पालन कर वाहन चलाने से हम स्वयं सहित दूसरों को दुर्घटना से बचा सकते हैं। छात्रों को चौराहे पर खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी के हाथों के संकेतों के बारे में बताया गया। गाड़ी चलाते समय सदैव सीट बेल्ट लगाने की बात कही। रात के समय रफ्तार कम रखें। प्रधानाचार्या सविता चड्ढा ने सुनील कुमार शर्मा और मो. सलीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


वर्धमान एकेडमी में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
मेरठ। रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें कई प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। काउंटिंग, फ्रूटी रेस में नर्सरी के अलीना, विराट प्रथम, इलीमा, प्रिंस द्वितीय व अनिका, अविश तृतीय स्थान पर रहे। उसके बाद कक्षा पांच की छात्र-छात्राओं ने 100 मी. रेस, हर्डल रेस, शेक रेस व साइकिल रेस में प्रतिभाग किया। अर्णव, हुमस, अनंत, संयम, प्रिंस, प्रांजल, सक्षम, अंश, निकुंज, शिवांग, पलक, निधि, पूर्णिमा, अनुष्का, खुशबू, प्रियांशी, सुप्रिया, अबीना, राधिका, हुमेश, इशिका, वर्षा, विदुषी, वैभवी, अदिति, वंशिका, प्रांज, हनी, कृष्णा व आदित्य ने पदक जीते। प्रतियोगिता में शिवाजी सदन प्रथम, जवाहर सदन द्वितीय व टैगोर सदन तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार जैन, उपाध्यक्ष अनिल कुमार जैन, कोषाध्यक्ष गुलशन राय जैन, सहसचिव जेडी जैन मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें