विरोधियों के गले की फांस बन चुके हैं नरेंद्र मोदी: सुनील भराला
मेरठ। गुजरात के बाघोडिया विधानसभा से प्रत्याशी मधुभाई श्रीवास्तव के पक्ष में आयोजित जनसभा को भाजपा नेता पं. सुनील भराला ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता सब जानती है वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता विरोधियों के गले की फांस बन चुकी है।
गोरवा पंचवटी गंगानगर में आयोजित जनसभा में सुनील भराला ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता के कारण अन्य राज्यों में उन्ही के नाम भाजपा चुनाव जीत जाती है, गुजरात तो अपना घर है वहां पर कोई उनको हरा दे ये मुमकिन नहीं है। इसी हार की बौखलाहट में विरोधी अपना आपा खो दे रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री को अनाप शनाप बोल रहे है।