फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएमटी कॉलेज में परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अमर उजाला और बंसल क्लासेस कोटा की ओर से होने वाली जीनियस ब्रिगेड परीक्षा शुक्रवार 9 दिसंबर (आज) को होगी। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा सुबह 9 बजे से आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर में होगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, तर्क आदि से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में एक घंटे का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर भारत के 36 जिलों में होने वाली इस जीनियस ब्रिगेड परीक्षा में आठवीं से बारहवीं में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक लाने वाले छात्र भाग लेंगे। छात्र परीक्षा के लिए स्वयं को पंजीकृत करा सकते हैं। परीक्षा में भाग लेेने वाले छात्रों को नगद पुरस्कार के साथ 95 प्रतिशत छात्रवृत्ति भी मिलेगी। परीक्षा के बाद आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में बंसल क्लासेस कोटा की ओर से विशेष कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन भी छात्रों के लिए होगा। आमतौर पर हर माता-पिता चाहते हैं कि अन्यों के मुकाबले उनका बच्चा सबसे आगे रहे और जीनियस कहलाए। ऐसे में आठवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए बंसल क्लासेस कोटा व अमर उजाला की ओर से जीनियस ब्रिगेड परीक्षा का आयोजन हो रहा है। परीक्षा का उद्देश्य छात्र को अपने शैक्षणिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेधा की पहचान कराना है। अधिक जानकारी के लिए छात्र 9808514354, 9897551109 इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें