फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेज वन के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में तालाब में नाव पलटी, दो की मौत
विज्ञापन

गांव के चार युवक तालाब में कर रहे थे नौका विहार, दो को ग्रामीणों ने बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
हीमपुरदीपा (बिजनौर)। गांव उमरी पीर के तालाब में एक नाव पलट गई और नाव में सवार चार युवक डूब गए। दो को ग्रामीणों ने बचा लिया, दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों युवकों की मौत के लिए तालाब में मछली पालने वाले ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

मरने वाले युवक फैजल और आरिफ गांव उमरी पीर के ही रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि गांव के बीच में 15-20 बीघा जमीन में फैला हुआ एक तालाब है। तालाब में मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। गांववालों के अनुसार ठेकेदार ने मछली पकड़ने के लिए तालाब में एक नाव छोड़ रखी है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे गांव के चार युवक फैजल व अजरू पुत्र मोईनुद्दीन, आसिफ पुत्र खैराती, काला पुत्र निसार नाव से तालाब में सैर करने के लिए निकल पड़े। तालाब के बीच में उनकी नाव असंतुलित होकर पानी में पलट गई और चारों युवक पानी में डूबने लगे। उनके शोर मचाने पर गांववाले तालाब की ओर दौड़ पड़े। गांववालों ने काला व अजरू को किसी तरह जल्दी निकाल लिया। बाद में फैजल व आरिफ की तलाश की तो वे काफी गहराई में तालाब में उल्टी हुई नाव के नीचे दबे मिले। गांव वाले उन्हें निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें