मेरठ। कृषक ऋण मोचन योजना के अंतर्गत आगामी आठ सितंबर को विक्टोरिया पार्क मैदान में ऋण मोचन प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम होगा। बुधवार को बचत भवन में आयोजित तैयारी बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि समारोह में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पांच हजार ऋणी कृषकों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
वहीं, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के निस्तारण के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में एडीएम प्रशासन एसपी पटेल ने संदर्भों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने, डिफाल्टर प्रकरणों का 24 घंटे के अंदर निस्तारण करने, प्रतिदिन लॉगिन न करने वाले अधिकारियों की सूची बनाने व अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।