फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल के बालक को स्वाइन फ्लू का संदेह

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ईव्त चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती ढाई साल के बच्चे को स्वाइन फ्लू होने का संदेह है। इसकी पुष्टि के लिए अस्पताल ने मेडिकल अस्पताल की माइक्रो बायोलॉजी लैब को सैंपल भेजा है, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि यह बच्चा खतौली का रहने वाला है। डॉक्टरों को संदेह है। उसकी निजी लैब में कोई जांच नहीं कराई गई है। सीधे सैंपल तैयार कर उसे मेडिकल अस्पताल की लैब में भेजा गया है। अस्पताल की तरफ से इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय भेजी गई है। सीएमओ कार्यालय की टीम इस पर नजर बनाए हुए है। मेरठ में स्वाइन फ्लू के अब तक पांच केस मिल चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि उन्होंने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए टेमी फ्लू नाम की दवा की ढाई हजार गोलियां मंगाने के लिए मांग पत्र लखनऊ भेजा है।
विज्ञापन

खास बात
ईव्ज चौराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती, पुष्टि के लिए मेडिकल अस्पताल में भेजा सैंपल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें