(संशोधित : खबर में परीक्षा की तिथि जोड़ी गई है। इसी खबर को लें)
गाजियाबाद समेत अन्य केंद्रों के लिए
11 अगस्त तक भरे जाएंगे फॉर्म, 26 अगस्त परीक्षा की तिथि प्रस्तावित
मेरठ। सीसीएसयू ने मुख्य परीक्षा 2017 के ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन रेग्युलर और प्राइवेट छात्र-छात्राओं के बैक परीक्षा के फार्म भरवाने की तिथि तय कर दी है। दो अगस्त से ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। 26 अगस्त परीक्षा की तिथि प्रस्तावित की गई है। अक्तूबर में रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
जिन परीक्षा के बैक परीक्षा फॉर्म भरे जाने हैं उनमें ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर, सेकेंड ईयर, थर्ड ईयर रेग्युलर और प्राइवेट, पोस्ट ग्रेजुएशन में फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर प्राइवेट, एलएलबी फर्स्ट ईयर, सेकेंड ईयर, थर्ड ईयर (भूतपूर्व छात्र), एलएलएम फर्स्ट ईयर (भूतपूर्व छात्र), सेकेंड ईयर वार्षिक प्रणाली के छात्र-छात्राएं हैं। सेमेस्टर प्रणाली में पोस्ट ग्रेजुएशन के ट्रेडिशनल कोर्स और ग्रेजुएशन में सभी कोर्स के आखिरी सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं बैक परीक्षा फार्म भर सकती हैं। फार्म दो अगस्त से 11 अगस्त तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक भरे जा सकेंगे। कॉलेजों में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त और विश्वविद्यालय में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त तय की गई है। मुख्य परीक्षा 2017 में शामिल होने वाले ही छात्र बैक परीक्षा फार्म भर सकेंगे। फार्म भरने से पहले विवि की वेबसाइट पर बैक परीक्षा 2017 के नियम देख लें। री बैक की मंजूरी नहीं है। विवि ने तिथि बढ़ाने की जगह पहले ही विलंब शुल्क के साथ पांच दिन का वक्त दिया है। ऐसा पहली बार किया गया है।