फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीएचसी-पीएचसी पर भी मिलेंगे शव वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी-पीएचसी पर भी मिलेंगे शव वाहन
विज्ञापन

मेरठ। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर शव वाहन उपलब्ध होंगे। जिला अस्पताल के पास दो शव वाहन हैं। इन्हीं वाहनों को जरूरत पड़ने पर सीएचसी-पीएचसी पर भेजने के निर्देश सीएमओ ने दिए हैं।
विज्ञापन

मेरठ में 12 सीएचसी और 33 पीएचसी हैं। शासनादेश है कि अब सीएचसी-पीएचसी पर मृत्यु होने पर शव वाहन के जरिए मृतक को उसके घर तक पहुंचाया जाएगा। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेरठ में एक निजी संस्था शव वाहन उपलब्ध कराती है, मगर वह उसके पैसे लेती है। लिहाजा नई व्यवस्था होने तक जिला अस्पताल को उपलब्ध दोनों शव वाहनों को ही सीएचसी-पीएचसी पर भेजा जाएगा। इस संबंध में जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे शव वाहन में इस्तेमाल होने वाले डीजल का खर्च बढ़ जाएगा, जिसका बजट शासन से मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें